Uncategorized

CG में भाजपा महापौर प्रत्याशी के जाति प्रमाण पत्र पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति, निर्वाचन आयोग ने शाम तक मांगे दस्तावेज…

By Dinesh chourasiya

 बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम चुनाव में भाजपा की महापौर प्रत्याशी पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र पर कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज कराई है. निर्वाचन आयोग ने आपत्ति को स्वीकार करते हुए पूजा विधानी को शाम पांच बजे तक संबंधित दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया है. पूजा विधानी ने पूरे घटनाक्रम पर कहा कि कांग्रेस ने मुझे और अशोक विधानी (पति) को हीरो-हीरोइन बना दिया है

भाजपा प्रत्याशी पूजा विधानी के नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर पूजा विधानी के जाति प्रमाण पत्र को लेकर सवाल उठाए थे. वहीं प्रशासन पर बीजेपी प्रत्याशी का प्रमाण पत्र नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए इस पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही थी.

कांग्रेस की आपत्ति को निर्वाचन आयोग ने स्वीकार करते हुए आज शाम पांच बजे तक संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. वहीं पूजा विधानी ने जाति पर उठाई गई आपत्ति को निराधार बताते हुए कहा मैं उड़िया-तेलगु हूं. मेरा बिलासपुर में जन्म हुआ है, मेरी शिक्षा यहीं की है. मेरा जाति प्रमाण पत्र 1995 का बना हुआ है, उसमें एसडीएम का अनुमोदन भी है.

पूजा विधानी ने इसके साथ कहा कि कांग्रेस डरी हुई है, जिसकी वजह से इस तरह के हथकंडे अपना रही है. चुनाव समर में उतरे हैं तो मेहनत के साथ, जनता के मुद्दों के साथ मुकाबला करना चाहिए. कांग्रेस ने मुझे और अशोक विधानी को हीरो-हीरोइन बना दिया है.

Related Articles

Back to top button