छत्तीसगढ़

फ्लाईओवर में हादसा, तेज़ रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी ठोकर, आरक्षक की हुई मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये हादसा बिलासपुर के महाराणा प्रताप चौक के पास ब्रिज के पास की है। जहां एक अज्ञात वाहन ने आरक्षक को ठोकर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में कांस्टेबल संदीप कुर्रे की मौके पर मौत हो,वहीं एक अन्य घायल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक संदीप कुर्रे (31) सिविल लाइन थाने में पदस्थ था। वह अपने आरक्षक दोस्त नवीन बागड़े के साथ किसी काम से रायपुर रोड तिफरा की तरफ गया था। दोनों बाइक में सवार थे। रात को दोनों आरक्षक बाइक से शहर की तरफ लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाई ओवर के पास पहुंची थी। उसी समय अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गए।

घटना के बाद राहगीरों ने हादसे की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल नवीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक संदीप के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरक्षकों की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बारिश हो रही थी। ऐसे में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की तलाशी कर रही है।

Related Articles

Back to top button