छत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में आज अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर लोगों ने खाया बोरे बासी, बोले- बोरे बासी हमारी संस्कृति का हिस्सा

By Dinesh chourasiya

  • CG NEWS : छत्तीसगढ़ में आज अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर लोगों ने खाया बोरे बासी, बोले- बोरे बासी हमारी संस्कृति का हिस्सा

सूरजपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता से अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर बोरे बासी खाकर अपनी संस्कृति के गौरव को मनाने की अपील की है. इस तारतम्य में पूरे प्रदेश में आज अंतर्राष्ट्रीय मज़दूर दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान जगह-जगह से लोगों की बोरे बासी खाने की तस्वीरें सामने आ रही है।

इसी कड़ी में सूरजपुर में भी किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मजदूरों के साथ बोर बासी खाया। किसान कांग्रेस के नेता विमलेश तिवारी  ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि बोरे बासी हमारी संस्कृति का हिस्सा है। हमारे जीतने भी मजदूर किसान भाई-बहने हैं वह सभी बोरे बासी खाकर अपने काम पर जाते हैं।

Related Articles

Back to top button