छत्तीसगढ़

By DINESH CHOURASIYA

 धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार
 सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही
 आमजनो को चाकू लहरा कर फैला रहा था दहशत
 आरोपी से एक धारदार चाकू जप्त
—00—
ज्ञात हो कि दिनांक 24.10.2023 को सुबह 11.00 बजे करीबन मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति मिलन चैक राधिका नगर सुपेला के पास आम जगह में धारदार हथियार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। आदतन बदमाशो पर सतत् निगाह रखते हुए अपराधियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है। आज दिनांक 24.10.2023 को मुखबीर सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल संदेही को घेराबंदी कर मिलन चैक राधिका नगर सुपेला से आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जप्त किया गया। आरोपी भोला गायकवाड़ निवासी न्यू कृष्णा नगर सुपेला को आज दिनांक 24.10.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में दुर्ग जेल भेजा गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, प्र.आर. प्रकाश तिवारी एवं आर. लोकेश परिहार का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र.- 879/2023,
धारा – 25, 27 आर्म्स एक्ट
जप्ती- धारदार हथियार चाकू
आरोपी- भोला गायकवाड़ पिता पर्वत गायकवाड़ उम्र 24 साल निवासी न्यू कृष्णा नगर राजू किराना दुकान के पास सुपेला

Related Articles

Back to top button