
तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में पलटी, चालक की दबने से मौके पर मौत…
By Dinesh chourasiya
बलरामपुर। CG : जिले से हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ के ग्राम ओकरा के चंदौरीपारा नाला में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चालक की जान चली गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ओकरा की घटना।







बताया जा रहा है कि मृतक का नाम घूरनराम गोड़ 36 (वर्ष) भदरापारा परसागुड़ी का रहने वाला था। मृतक पेशे से ट्रैक्टर चालक था। घूरन राम अपने ट्रैक्टर में बांस लोडकर ग्राम नवकी के खाड़पारा से अपने रिश्तेदार के घर जोरी-विल्मा जा रहा था। तभी ओकरा के चंदौरीपारा नाला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। जिससे घूरनराम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले को जांच में लिया है।











