छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार कहर पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 1 की मौके पर मौत, आठ गंभीर रूप से घायल…सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया

By Dinesh chourasiya

कवर्धा। : जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां एक तेज रफ्तार पिकअप दलदली के पास पलट गई. इस घटना में मौके पर एक की मौत हो गई. वहीं 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. हादसे की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पिकअप चालक मौका देख फरार हो गया. यह हादसा पीपर खुटा बाजार से लौटने के दौरान हुआ. मृतक का नाम मान सिंह बताया जा रहा है. हादसे के वक्त पिकअप वाहन में 15 लोग सवार थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button