छत्तीसगढ़

पति-पत्नी की विवाद ने ढाई महीने के बच्चे की ले ली जान पत्नी की रिपोर्ट पर पति गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

महासमुंद। : जिले से इस वक्त निर्मम हत्या का मामला सामने निकलकर आ रही है। जहां एक कलयुगी बाप की करतूत सामने आई है। पति-पत्नी में लड़ाई के चलते ढाई माह के मासूम बच्चे की जान चली गई है। कलयुगी पिता ने मां के सामने ही इकलौते बेटे को पटक कर मार डाला। पत्नी की रिपोर्ट पर हत्यारे पिता को टूहलू थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है।

महासमुंद जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र के रिश्ते को कलंकित करते हुए एक कलयुगी पिता ने गुस्से में आकर अपने दुधमुंही मासूम को मां के गोद से छीन कर जमीन में पटक कर मार डाला। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था, जिसका गुस्सा उसने दुधमुंही बच्ची पर निकाला.

हम आपको बता दें कि सेवती भाई अपने मायके खुसरूपाली आई हुई थी। जिसे लेने के लिए उनका पति तोषण दीवान अपने गांव ले जाने पहुंचा था। पत्नी सेवती बाई ने ससुराल जाने से इंकार किया। इसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिस वक्त विवाद हुआ उस समय सेवती बाई अपने ढाई माह के इकलौते पुत्र डीगेश दीवान को गोद में उठा रखी थी। जिसे पति तोषण दीवान ने गोद से छीन लिया और जमीन पर पटक दिया। जिससे ढाई माह के बच्चे की मौत हो गई। जिसकी रिपोर्ट पत्नी सेवती बाई ने कोमाखान थाना में कराई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर 302 का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button