देश-विदेश

कार में सट्टे का सेटअप, घूम-घूमकर सटोरियों से लगवाते थे दांव, फोन-पे से करते थे भुगतान, 4 गिरफ्तार

टीकमगढ़ः  भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की दिवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। इसके साथ ही आईपीएल सट्टा खिलाने वाले सट्टेबाज भी में सक्रिय हैं। आए विभिन्‍न शहरों से सट्टेबाजों के पकड़े जाने की खबरें आ रही हैं। इसी बीच अब मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट सट्टा के 4 आरोपी गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी एक कार में सवार होकर आईपीएल सट्टा खेल रहे थे। पुलिस ने शहर के ढोंगा मैदान से चारों को गिरफ्तार किया।

मिली जानकारी के अनुसार जिले में आईपीएल ऑनलाइन सट्टा खिलाने और खेलने की सूचनाएं मिल रही थी। इसके बाद प्रभारी कोतवाली मनीष कुमार, थाना प्रभारी मोहनगढ़ नसीर फारूखी और साइबर सेल की टीम का गठन किया गया। टीम ने बुधवार को ढोंगा मैदान से MP- 36 ZA 1710 नंबर कार में 4 लड़कों को संदिग्ध परिस्थिति में बैठे देखा। तलाशी के दौरान पता चला कि चारों लड़के कार में बैठकर मोबाइल से आईपीएल क्रिकेट सट्टा खेल रहे हैं।

नितिन उर्फ अब्बू यादव पिता स्वामी प्रसाद यादव उम्र 32 साल निवासी रानीपुरा थाना मोहनगढ़, प्रकाश यादव पिता मोती लाल यादव उम्र 35 साल निवासी पुरानी टेहरी, दीपेंद्र यादव पिता महेंद्र यादव उम्र 22 साल निवासी पहाड़ी तिलवारन, फिरोज उर्फ असीम खान पिता असलम खान उम्र 21 साल निवासी मस्जिद के सामने मोहनगढ़ के निवासी हैं। चारों आरोपियों से पुलिस ने 6000 नकद, मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Related Articles

Back to top button