
छत्तीसगढ़
फर्जी पत्र पर एफआईआर दर्ज : गृह विभाग के सचिव के नाम से पुलिस अधीक्षकों को जारी हुआ फेक लेटर…जाने मामला
By Dinesh chourasiya








रायपुर, 17 अप्रेल 2023/ छत्तीसगढ़ शासन एवं गृह विभाग की छवि खराब करने के उद्देश्य से एक फर्जी पत्र सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है . यह पत्र सभी पुलिस अधीक्षकों के नाम से छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा जारी किया गया बताकर इस पर अप्पर सचिव श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के नाम का फर्जी हस्ताक्षर भी अंकित है.










