
भिलाई नगर/ ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की समस्या न हो इसको देखते हुए शिवनाथ इंटकवेल में संधारण और मरम्मत का काम किया जा रहा है। आज 12 अप्रैल दिन बुधवार को सुबह प्रातः 10:00 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा और बृजेश श्रीवास्तव के अधीन में मेंटेनेंस का काम चलता रहा। मेंटेनेंस के लिए लगभग 10 घंटे शटडाउन का लिया गया था। इस अवधि में ट्रांसफार्मर के सभी पैरामीटर्स की जांच की गई, मोटर पंप के आयल, नमी, बेरिंग इत्यादि का परीक्षण किया गया, इसके अलावा पैनल से जुड़े उपकरण तथा कैपिटल रिपेयर आदि को दुरुस्त करने का काम किया गया।
शिवनाथ इंटकवेल के सभी उपकरणों की जांच की गई। जांच उपरांत खामी पाए जाने पर संधारण कर उसे दुरुस्त किया गया, जहां नए उपकरण की जरूरत थी वहां नए उपकरण लगाए गए। नतीजान शिवनाथ इनटेकवेल मेंटेनेंस का काम टीम वर्क से पूर्ण कर लिया गया है। हालांकि 14 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है परंतु शाम के समय से पेयजल व्यवस्था सुचारू रूप से हो पाएगा।







उल्लेखनीय है कि भिलाई निगम द्वारा समय-समय पर शिवनाथ इंटक वेल के उपकरणों की जांच की जाती रही है तथा संधारण एवं मरम्मत के कार्य किए जाते रहे हैं ताकि सुचारू रूप से पेयजल व्यवस्था बनी रहे और लोगों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिल पाए। आगामी दिनों में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए भिलाई निगम सतर्कता के साथ काम कर रहा है तथा पेयजल व्यवस्था सुदृण करने में लगा हुआ है।
जल जनित बीमारियों से बचाव के लिए भी निगम प्रशासन अलर्ट है। विभिन्न जोन क्षेत्रों से पानी सैंपल लेकर इसकी टेस्टिंग भी लैब में रोज की जा रही है और इसके रिपोर्ट के मुताबिक पानी शुद्धिकरण का कार्य किया जा रहा है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है।






