छत्तीसगढ़

भिलाई न्यूज़ 💫भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएनल चौक पर खुलेआम आईपीएल मैच का सट्टा लगा रहे दो आरोपियों को घेराबंदी कर पुलिस द्वारा पकड़ा गया। आरोपियों के पास से करीबन ₹1440 नगद सट्टा पट्टी एवं अन्य सामग्री जप्त की गई है।

By Dinesh chourasiya

“भिलाई नगर 11 अप्रैल । भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीएसएनल चौक पर खुलेआम आईपीएल मैच का सट्टा लगा रहे दो आरोपियों को घेराबंदी कर पुलिस द्वारा पकड़ा गया। आरोपियों के पास से करीबन ₹1440 नगद सट्टा पट्टी एवं अन्य सामग्री जप्त की गई है।
भट्टी थाना प्रभारी केके कुशवाहा ने बताया कि जरिए मुखबीर सूचना मिला कि बीएसएनएल चौक के पास, पेड़ के नीचे, सेक्टर 02 भिलाई मे कुछ व्यक्ति लोगों से सट्टा पर्ची के माध्यम से विभिन्न अंको का सट्टा अंक पर पैसा लेकर सट्टा जुआ का खेल खेला रहे हैं। कल रात को ही कार्यवाही हेतु मौके पर जाकर रेड किया । एक व्यक्ति मुखबीर के बताये स्थान अंक पर पैसा लेकर सट्टा नामक जुआ का खेल खेला रहा था ,खेलने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये । मौके पर आरोपी अनीष कुमार सिंह उर्फ सन्नी पिता कृष्ण मुरारी सिंह उम्र 25 वर्ष पता क्वाटर नंबर 15 डी, सड़क 10, सेक्टर 02 भिलाई, नोमान हुसैन पिता शौकत हुसैन उम्र 22 वर्ष पता ब्लाक 1/09, सड़क 06, सेक्टर 04 भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.) पकडे गये, आरोपीगणों के कब्जे से नगदी नगदी रकम 1440/ -रूपये, सट्टा पर्ची 05 नग, 01 नग डाट पेन को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया, आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत् अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपीगणों को विधिवत गवाहो के समक्ष मौके पर गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी केके कुशवाहा, उपनिरीक्षक डीआर मरकाम आरक्षक अजय सिंह अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।”

Related Articles

Back to top button