छत्तीसगढ़

पड़ोसी के घर फंदे पर लटकी मिली अधेड़ की लाश, मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर।  : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहाँ 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है. फ़िलहाल आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. मौके पर पुलिस पहुंची हैं. यह घटना ग्राम खैरा स्थित दईंहान पारा की है.

 

जानकारी के अनुसार मृतक खैरा लक्ष्मी चौक के रहने वाले राम लाल साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. बताया जा रहा है कि, दोपहर को घर से निकल कर लगभग 200 मीटर दूरी पर स्थित दीपक सिंह राजपूत के घर पर फांसी लगाई है. वहीँ घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुई है.

आत्महत्या का कारण अज्ञात

  बताया जा रहा है कि यहां मकान में घुसकर खुले कमरे को बंद कर फांसी लगाई है. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. घटना की सूचना पर पहुंची रतनपुर पुलिस जांच में जुट गई है.

 

Related Articles

Back to top button