छत्तीसगढ़

टायर फटने से पलट गई कार, पिकनिक से लौटते समय सड़क हादसे में 2 की मौत, 3 घायल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। अन्य तीन लोगों की स्तिथि गंभीर बानी हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात तेज रफ्तार कार का टायर ब्लास्ट हो गया। अचानक हुई इस घटना के बाद कार ने कण्ट्रोल खो दिया और तीन गुलाटी मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में कार सवार युवक और नाबालिग अंदर फंस गए थे। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना में तीन घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ये घटना बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र की है।

दैनिक भास्कर के एक रिपोर्ट के अनुसार, आसमा सिटी और पुलिस लाइन में रहने वाले करीब पांच लोग पिकनिक मनाने के लिए शुक्रवार को कार में सवार होकर कोटा स्थित कोरी डेम गए थे। कार में युवक और लड़कियां सवार थे। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी युवक-युवतियां रात करीब 11 बजे वापस बिलासपुर लौट रहे थे। अभी उनकी कार सकरी क्षेत्र के भरनी रोड के पास पहुंची थी। तभी अचानक कार का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार सड़क में तीन गुलाटी मारते हुए सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे के बाद कार सवार युवक-युवतियां अंदर फंस गए।

राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस के 112 को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने राहगीरों की मदद से तीन घायलों को बाहर निकाला। उन्हें गंभीर चोंटे आई है। वहीं, एक युवक और लड़की कार के अंदर फंसे थे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक उनकी मौत हो गई थी।

युवक की पहचान पुलिस लाइन निवासी आरजू जायसवाल (24) और बैकुंठपुर निवासी श्रेया सिंह (16) के रूप में की गई है। श्रेया यहां आसमा सिटी कॉलोनी में रहती थी। पुलिस इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए सिम्स ले गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है।

 

Related Articles

Back to top button