
दुर्ग न्यूज़ ✍️मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महिला ने बताई अपनी परेशानी… मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 15 दिन में निवारण करने के दिए निर्देश जाने क्या है मामला
दुर्ग न्यूज़ ✍️मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महिला ने बताई अपनी परेशानी… मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 15 दिन में निवारण करने के दिए निर्देश जाने क्या है मामला
April 7, 2023
By Dinesh chourasiya
DURG BREKING NEWS ✍️मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने राज्य गीत “अरपा पैरी के धार” से कार्यक्रम की शुरुआत कर लोगों से संवाद करना शुरू किया। भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों से होते हुए भेंट-मुलाकात का सिलसिला आज दुर्ग पहुंचा है। ऋणमाफी और धान बेचने वाले किसान दुर्ग शहर में भी मौजूद हैं, उन्होंने कहा कि राशन कार्ड एक ऐसी योजना जो पूरे प्रदेश में लागू है।







मुख्यमंत्री से बात करते हुए वार्ड क्रमांक-16 की निवासी पूजा साहू ने कहा कि चॉइस सेंटर में आवेदन दिया है, काम नहीं हो पा रहा है, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने विभाग को 15 दिन का समय देने की बात कही है।
वार्ड क्रमांक-50 की निवासी अनीता तिग्गा ने बताया कि दूसरे राज्य में राशन कार्ड बना है। मुख्यमंत्री द्वारा पूछने पर बताया कि 5 वर्ष से यहां रहती हूँ, मुख्यमंत्री ने कहा दूसरे राज्य का नाम कटवा लें, यहां बन जाएगा।
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पूछा – मेडिकल मोबाइल यूनिट किस-किस वार्ड में जाता है ? विष्णु निषाद ने बताया कि माँ सुगर की पेशेंट हैं, मोबाइल मेडिकल यूनिट से उनका इलाज नि:शुल्क हो रहा है। हर महीने निःशुल्क दवाई मिल रही है। पहले उनके इलाज में हमें हर माह बहुत पैसा खर्च करने पड़ते थे।




मुख्यमंत्री से संवाद करते हुए राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य पुखराज यादव ने कहा कि क्लब के सहयोग से अच्छे कार्य के साथ जुड़ने का अवसर मिल रहा है।







