
आतंक का दूसरा नाम वन अतिक्रमणकारी, थाने से फिल्मी अंदाज में इनामी डकैत को छूड़ा ले गए बदमाश







बुहानपुर। जिले में आतंक का दूसरा नाम वन अतिक्रमणकारी हो गया है। बेखोफ 50 से अधिक अतिक्रमणकारियों ने फिल्मी अंदाज में थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों पर हमला किया और गिरफ्तार 3 आरोपियों को छुड़ा कर लेकर चले गए है। इतना ही नहीं वाहनो में भी तोड़फोड़ की है, वहीं हमले में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया है।
बुरहानपुर जिले के नेपानगर वनपरिक्षेत्र के जंगलों में वन कटाई के साथ जंगलों में कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद है ना ही इनको पुलिस का और नाही इनको प्रशासन का ख़ौफ़ है। कल देर रात को करीब 50 से अधिक इन बेखोफ अतिक्रमणकारियों ने फिल्मी अंदाज में नेपानगर थाने में घुसकर हमला कर दिया। हमले में 4 पुलिस कर्मी घायल हुए है, वाहनो में भी तोड़फोड़ की गई है। अतिक्रमणकारी थाने में गिरफ्तार 32 हजार का इनामी डकैती का आरोपी हेमा मेघवाल, सहित अन्य दो साथियों को भी छुड़ा ले गए








