छत्तीसगढ़

CG News: निजी विमानन कंपनी की मनमानी के विरोध में आज बिलासपुर बंद, हवाई सुविधा संघर्ष समिति को मिला व्यापक समर्थन

बिलासपुर। CG News: निजी विमानन कंपनी की मनमानी के विरोध में हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को बिलासपुर शहर बंद रहेगा। संघर्ष समिति को बंद के आह्वान पर व्यापक जनसमर्थन मिला है। विभिन्न व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के अलावा शहरवासियों, जिला व शहर कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस के व्यापार प्रकोष्ठ ने बंद का समर्थन किया है।

 शहर व जिला कांग्रेस कमेटी ने संघर्ष समिति के इस आंदोलन का साथ देने वाले शहरवासियों व विभिन्न सामाजिक व व्यापारिक संगठनों से अपील की है। जिन संगठनों ने बंद को समर्थन दिया है उनमें छत्तीसगढ चेंबर आफ कामर्स,सिंधी समाज का समर्थन, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, थोक कपडा एवं होजियरी व्यापारी संघ, श्री राम क्लाथ मार्केट, राजीव प्लाजा व्यापारी संघ और सराफा एसोसिएशन शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button