
रायपुर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर 2 अप्रैल रविवार को “वाक फार काज” WALK FOR CAUSE का आयोजन, महिलाओं समेत सभी से शामिल होने की अपील

प्रबंधक संपादक दिनेश चौरसिया
: रायपुर : महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक (छ.ग) श्री अशोक जुनेजा के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक जिला रायपुर श्री अजय यादव के मार्गदर्शन व और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल के नेतृत्व में रायपुर पुलिस एवं मेवरिक फाउण्डेशन द्वारा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के विरूद्ध अपराध के प्रति संवेदनीकरण के लिए “हमारे साथ चल के संबंध में दिनांक 02 अप्रैल 2023 दिन रविवार को मरीन ड्राईव तेलीबांधा रायपुर में सुबह 6 बजे से वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा







रायपुर पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की जाती है कि रायपुर पुलिस की इस मुहिम ** में सहभागी बने तथा दिनांक 02 अप्रैल 2023 को दिन रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलायें, पुरूष व आमजन हिस्सा लेकर कार्यक्रम में सम्मिलित होवें।
रायपुर पुलिस लगातार 24 घंटे महिलाओं एवं आम जनता की सुरक्षा एवं समस्याओं के निराकरण हेतु सदैव तत्पर







