
अलर्ट! 146 दिनों में सबसे अधिक 1,590 नए मामले आए सामने,जांच को लेकर जारी किए नए दिशा निर्देश

- अलर्ट! 146 दिनों में सबसे अधिक 1,590 नए मामले आए सामने,जांच को लेकर जारी किए नए दिशा निर्देश
देश में 24 घंटों में कोरोना के 1590 नए मरीज मिले। ये पिछले 146 दिनों में सबसे ज्यादा हैं। देश में एक्टिव मामले बढ़कर 8 हजार 601 हो गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और ICMR की जॉइंट एडवाइजरी के मुताबिक, 10 और 11 अप्रैल को पूरे देशभर में मॉक ड्रिल की योजना बनाई जा रही है। इस दौरान सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। एडवाइजरी में बताया गया है कि मॉक ड्रिल की पूरी डिटेल 27 मार्च को आएगी।
सरकारी अस्पतालों में 26 मार्च को मॉक ड्रिल के निर्देश दिए
, दिल्ली सरकार ने COVID-19 और इन्फ्लूएंजा H3N2 केसेस में बढ़ोतरी को देखते हुए सभी सरकारी अस्पतालों में 26 मार्च को मॉक ड्रिल के निर्देश दिए हैं। इस दौरान स्वास्थ्य और उनकी बेसिक जरूरतों की समीक्षा की जाएगी।
जीनोम टेस्टिंग और सांस की बीमारी से पीड़ित सभी मरीजों की टेस्टिंग करने पर जोर
PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार (22 मार्च) को कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर हाईलेवल मीटिंग की थी। उन्होंने मीटिंग में सर्विलांस, जीनोम टेस्टिंग और सांस की बीमारी से पीड़ित सभी मरीजों की टेस्टिंग करने पर जोर दिया। देश में इन दिनों कोविड-19 और इन्फ्लूएंजा के केसेज में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।



















