छत्तीसगढ़

दो शराब कोचिये चढ़े सुपेला पुलिस के हत्थे* *👉75 पौवा देशी मदिरा शराब व 02 मोटर सायकल जप्त* *👉सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

By Dinesh chourasiya

*👉दो शराब कोचिये चढ़े सुपेला पुलिस के हत्थे*
*👉75 पौवा देशी मदिरा शराब व 02 मोटर सायकल जप्त*
*👉सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
—00—
ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, श्री शलभ कुमार सिन्हा द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुआ, सट्टा, आबकारी एक्ट एवं अवैधानिक कृत्यो के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए थे।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर श्री निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 02.08.2023 को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला की एक व्यक्ति अपनी मोटर सायकल से शराब लेकर लक्ष्मी मार्केट की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा हुलिया के आधार पर संदेही आशीष यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 46 पौवा देशी शराब व मोटर सायकल को जप्त किया गया।

इसी तरह आज दिनांक 02.08.2023 को ही पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिला की एक व्यक्ति अपनी मोटर सायकल से बोरी में शराब लेकर गदा चैक की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस द्वारा हुलिया के आधार पर संदेही गोपाल सूर्यधर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 29 पौवा देशी शराब व मोटर सायकल को जप्त किया गया। आरोपीगणो को आज दिनांक 02.08.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, सउनि रजनीकांत दीवान, प्र.आर. संतोष शर्मा, आर. रवि साव, श्याम जी मिश्रा, सुरेन्द्र पटेल, सूर्य प्रताप सिंह, का विशेष योगदान रहा।

*की गई कार्यवाही कार्यवाही:-*
*अपराध क्रमांक:- 623/2023 एवं 624/2023*
*धारा:- 34(2) आबकारी एक्ट*
*जप्ती:- 75 पौवा देशी शराब एवं 02 मोटर मोटर सायकल*
*गिरफ्तार आरोपी:- 01. आशीष यादव पिता गिरधारी यादव उम्र 24 साल निवासी श्याम नगर केम्प 2 फटाखा दुकान के पीछे छावनी थाना छावनी जिला दुर्ग छ.ग. 02. गोपाल सूर्यधर पिता नंदकिशोर उम्र 36 साल निवासी मंगल बाजार कोहका सुपेला जिला दुर्ग छ.ग.*

Related Articles

Back to top button