छत्तीसगढ़

आज से सस्ता मिलेगा टमाटर, लोगों को राहत देने बेचेगी सरकार, जानिए कितनी है सरकारी कीमत

By Dinesh chourasiya

 : देशभर में टमाटर की कीमत को लेकर मुद्दा काफी गर्म हो गया है. रिटेल मार्केट में अगर आप टमाटर खरीदने जाएं तो इसके लिए आपको 300 रुपये प्रतिकिलोग्राम तक चुकाने पड़ सकते हैं. इसी बीच लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री ने आम जनता को राहत दिलाने के लिए टमाटर को 90 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बेचने का फैसला किया था. लेकिन इसके बाद एक बार फिर कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री के अंतर्गत आने वाले नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन ने टमाटर की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है. सरकारी कीमत पर अब टमाटर 90 रुपये प्रति किलोग्राम के बजाय 80 रुपये प्रति किलोग्राम की कीमत पर बेचा जाएगा.

Related Articles

Back to top button