video खबरफीचर्ड

जिम में भारी वजन उठाने से फट गए बॉडीबिल्डर के मसल्स, देखिए वीडियो

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहता है। कुछ वीडियोज दिल दहला देने वाले होते है। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है। दरअसल एक शख्स जिम में भारी वजन उठाता है। जिसके बाद कुछ ऐसा होता है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बॉडीबिल्डर भारी वजन उठा रहा है। बताया जा रहा है कि यह शख्स 200 किलोग्राम से ज्यादा वजन उठा रहा था। इस दौरान शख्स के एक कंधे की तरफ कुछ हलचल हुई। जिसे देखकर कई लोगों के रोंगटे खड़े हो सकते है।

वीडियो में देख सकते है कि शख्स की छाती की हड्डियों से मसल्स फट जाती हैं। इस हादसे के बाद बॉडीबिल्डर का बुरा हाल हो गया। वह फट से उठता है और दर्द से चीखने लगता है। बॉडीबिल्डर की पहचान रयान क्रॉली के रूप में हुई है, जो कि ब्रिटेन का रहने वाला है।

बता दें कि यह वीडियो एक साल पुराना है। जो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। इस हादसे से ना केवल बॉडीबिल्डर को शारीरिक नुकसान पहुंचा बल्कि उसके करियर भी खतरे में डाल दिया। हालांकि करीब डेढ़ साल अस्पताल में रहने के बाद बॉडीबिल्डर ने वापस लौटने की हिम्मत दिखाई है।

आरपीएल न्यूज आप सभी से अपील करता है कि जिम में भारी वजन उठाने में सावधानी बरतें। किसी व्यक्ति को भारी वजन उठाते देखकर आप भी भारी वजन उठाने की कोशिश न करें।

Related Articles

Back to top button