छत्तीसगढ़

धमतरी न्यूज़,सरपंच गिरफ्तार: युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सरपंच सहित 11 आरोपी अरेस्ट…पढ़िए क्राइम स्टोरी…

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

 

छत्तीसगढ़ धमतरी…जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम सरसोपुरी गांव में सरपंच सहित उसके साथी पैरावट जलाने का आरोप लगाते हुए युवक की पीट पीट कर उतार मौत के घाट ….सरपंच सहित 11 साथियों को अर्जुनी पुलिस ने किया गिरफ्तार….

17 मार्च की सुबह करीबन 4 बजे खेत मे रखे धान पैरावट को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा जला देने पर सरपंच रिंकु सेन व उसके साथियों द्वारा खिलेश्वर यादव के द्वारा खेत के धान के पैरावट को जलाया है,कहकर सभी लोग खिलेश्वर यादव को गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं डंडा से मारपीट से वार किया था ,खिलेश्वर यादव को उपचार हेतु शासकीय अस्पताल धमतरी 108 एम्बुलेन्स वाहन की मदद से ले गया था…जहां पर उपचार कराने के बाद परिजनों द्वारा बेहतर ईलाज के लिए खिलेश्वर यादव को एम्बुलेन्स से रायपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई ,जिसके बाद मृतक के परिजनों द्वारा घर लाया गया.. जिसके बाद अर्जुनी पुलिस मर्ग जांच पर मृतक खिलेश्वर यादव का घटना स्थल निरीक्षण किया गया जिसके बाद शव पंचनामा कार्यवाही कर मृतक के शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया…

आपको बता दें कि सरपंच रिंकु सेन ,उर्फ पोषण सेन, तारेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, सुभाष कुमार यादव, कामता यादव, विनोद कुमार यादव, हर्ष कुमार ध्रुव, हिरामन यादव, एमन कुमार नागवंशी, ज्ञानदास साहू, त्रिलोचन ध्रुव को धारा 147, 148, 149 और 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है. पैरावट में आग लगाने के नाम पर युवक को बेदम पीटा था. इसमें भाजपा समर्थित सरपंच ने अपने 11 साथियों के साथ मिलकर युवक को मौत की नींद सुला दी थी।

 

 

 

Related Articles

Back to top button