
दुर्ग पुलिस यातायात विभाग द्वारा रात्रि चेकिंग के दौरान शराब सेवन करके गाड़ी चलाने वाले के ऊपर चला अभियान 12 वाहन जप्त समेत 1 लाख रुपए का लगा अर्थ दंड भी
भिलाई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशानुसार एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री सतीष ठाकुर, सदानंद विंधराज के नेतृृत्व में सड़क दुर्घटना के मुख्य कारण शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध निरतंर कार्यवाही की जा रही। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा रात से 11 से 2 बजे तक पाटन रोड, अण्डा रोड, धमधा रोड में सरप्राइज चेकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को एल्कोमीटर मशीन से चेक किया गया।
जिसमें 04 भारी वाहन, 03 कार ,05 मोटरसाइकिल कुल-12 वाहन चालको द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने से वाहन जप्त कर संबंधित थाने में सुरक्षार्थ रखा गया एवं वाहन चालकों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिस पर न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 1,20,500 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया साथ ही वाहन चालक के लायसेंस को निलंबन हेतु परिवहन विभाग को भेजा गया।







यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यह सरप्राइज चेकिंग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में निरंतर जारी रहेगा।
अपील – यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती हैँ की शराब पीकर वाहन ना चालये एवं देर रात तक रोड पर वाहन से हुड़दंग ना करें।







