देश-विदेश

ट्रक में फंसी स्कूटी को काफी दूर तक घसीट ले गया ड्राइवर, मां-बेटे समेत 3 की मौत

शाहजहांपुर. उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां शुक्रवार देर शाम नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में महिला, उसका तीन माह का मासूम बच्चा और देवर है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया.

दरअसल, पूरी घटना मीरानपुर कटरा क्षेत्र के सिउरा मोड़ की है. जहां जैतीपुर थाना क्षेत्र के लालपुर बड़ा गांव निवासी रामदीन की स्कूटी को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. जिसके बाद ट्रक में स्कूटी फंस गई और ट्रक चालक ने उसे काफी दूर तक घसीट ले गया. हादसे में रामदीन, उसकी भाभी स्वजा देवी और तीन माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस बरेली भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों की मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि रामदीन भाभी को लेकर शाहजहांपुर से घर लौट रहे थे. तीनों मौत से परिवार में मातम पसर गया.

Related Articles

Back to top button