देश-विदेश

सड़क के किनारे विधायकजी कर रहे टॉयलेट, फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल

लखनऊ. सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में सड़क किनारे लघुशंका करते हुए विधायक की बताई जा रही है. अब सोशल मीडिया पर लोग इसपर अपनी प्रत‍िक्र‍ियाएं दे रहे हैं.

दरअसल, विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे. इसी दौरान किसी ने उनकी लघुशंका करते हुए फोटो क्लिक कर ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिस पर लोग तरह के कंमेंट कर रहे हैं.

वायरल हो रही फोटो में विधायक जीतलाल पटेल से कुछ दूरी पर उनका सुरक्षाकर्मी भी सड़क किनारे लघुशंका कर रहा है. फोटो भुपियामऊ के आसपास की बताई जा रही है.

मीडिया पर पोस्ट होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. लोगों ने कहा कि सरकार स्वच्छ भारत की बात करती है. उसी सरकार का हिस्सा एक जनप्रतिनिधि के लिए यह शोभनीय नहीं है.

विधायक जीत लाल पटेल ने कहा कि हम लोग लघुशंका भी न करें. रास्ते में कहीं कर भी ले रहे हैं तो इसमें स्वच्छ भारत क्या है.

Related Articles

Back to top button