छत्तीसगढ़

CG NEWS : मछली पकड़ने गए 29 वर्षीय युवक की डैम में डूबने से मौत

 

 

 

 

 

कांकेर। CG NEWS : जिले के ग्राम बेवरती में एक युवक की डैम के तालाब में मछली पकड़ने के दौरान मौत हो गयी। मछली पकड़ने के लिए फेके गए जाल को निकालने के दौरान युवक तालाब में गिर गया जिसके बाद डूबने के वजह से उसकी मौत हो गयी।

 

 

 

 

 

बताया जाता है कि युवक मछली पकड़ने का काम करता था और रोज की तरह सुबह मछली पकड़ने डैम के तालाब में गया था मछली पकड़ने के लिए उसने ट्यूब में बैठकर जाल फेका , जाल निकालने के दौरान युवक तालाब में गिर गया जिसमे डूबने की वजह से उसकी मौत हो गयी। मृतक का नाम रितेश नाग बताया गया है जो कांकेर शहर आमापारा का निवासी था। रितेश को डूबते हुए ग्रामीणों ने देखा और तुरंत ही उसकी सूचना पुलिस को दी।
फिलहाल पुलिस  घटना की जांच में जुटी हुयी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button