
चोरी करने आए चोर ने जल्दबाजी में की ऐसी गलती, नहीं रोक पाएंगे हंसी
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में चोर की जल्दबाजी उसे ही महंगी पड़ी है। भागने क्रम में बेहद फनी सीन क्रिएट हो जाता है। इससे पहले भी एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें पहली बार चोर करने गए चोर से बड़ी गलती हो जाती है। इस दौरान नवसिखुआ चोर पहले ही दिन धरा जाता है। वीडियो में भी चोर हूबहू गलती करता है।
इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक चोर चोरी करने के उद्देश्य से स्टोर पहुंचता है। इसके लिए वह किसी अन्य की सलाह नहीं लेता है, बल्कि अकेले पहुंच जाता है। स्टोर काउंटर पर एक महिला रहती है। वह सोचती है कि कोई ग्राहक है। हालांकि, चोर कुछ खरीदने नहीं आया है, बल्कि पैसे लेने आए हैं। वह आर्म्स निकालकर लूटने का प्रयास करता है। तभी उसके हाथ से आर्म्स नीचे गिर जाता है।







वह पैसे लेने के बजाय पहले आर्म्स लेने के लिए काउंटर पर चढ़ने की कोशिश करता है। तब तक महिला आर्म्स उठा लेती है। यह देख चोर समझ जाता है कि भागने में ही भलाई है। इसके बाद वह नौ दो ग्यारह होने लगता है। इस दौरान जींस पैंट भी कमर से फिसलकर पैरों तक पहुँच जाता है। वह भागते-भागते अपना पैंट भी संभालता है। यह सीन बेहद फनी है।








