CRIMEअपराधदेश-विदेश

आलू की खेती करने वाले किसानों का अजब-गजब विरोध: किसानों ने सड़क पर आलू फेंककर गाड़ियों से रौंदा, 400 रुपये क्विंटल भी लेने वाला कोई नहीं

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में आलू की खेती करने वाले किसानों का अजब-गजब विरोध सामने आया. उपज पर सही मूल्य ना मिलने से नाराज किसानों ने एनएच 28 हाइवे पर आलू फेंक विरोध प्रदर्शन किया. दरअसल इस बार किसान आलू की खेती से लाग कर मूल्य भी नहीं निकाल पा रहे हैं. हालात यह है कि 1 किलो आलू पर किसानों को 4 रुपये भी नहीं मिल पा रहे हैं.

इस बार आलु की पैदावार काफी अच्छी हुई है. किसानों को उम्मीद थी कि बंपर मुनाफा हासिल होगा. हालांकि, किसानों को 1 किलो आलू की खरीद पर 4 रुपये भी नहीं नसीब हो रहा है|

किसान उपज स्टोर करना चाहते हैं, लेकिन कोल्ड स्टोरेज की सुविधा भी नहीं है. परेशान किसानों ने एनएच 28 सड़क पर ही आलू फेंक कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान किसानों ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की|

किसानों के इस विरोध प्रदर्शन के चलते सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई. दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई. किसानों ने बताया कि आलू की खेती का लागत का मूल्य का आधा दाम भी नहीं मिल पा रहा है.  किसानों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो अगले साल से किसान आलू की खेती छोड़ने को विवश होंगे. आलू इस बार किसानों की कमर तोड़ रही है.

Related Articles

Back to top button