CRIMEछत्तीसगढ़

राजधानी में गाय के साथ बदमाश कर रहा था क्रूरता, पिटाई के बाद बोला- मैं बहक गया था

रायपुर: राजधानी रायपुर के खमतराई पुलिस ने पशु क्रूरता मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। युवक गाय के पैर बांधकर उसके साथ क्रूरता कर रहा था, कुछ लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया और पीटा। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आया है। लोगों ने जब पूछताछ की तो बदमाश ने अपना नाम शहरे आलम बताया, इसके बाद लोगों ने इसे खमतराई पुलिस को सौंप दिया।

बताया गया कि जब भीड़ ने पकड़ा तो आरोपी ने अपनी गलती कबूली। उनसे बताया कि वह बहक गया था। आलम रावाभाटा इलाके का निवासी बताया जा रहा है। ड्राइवरी का काम करने वाला आलम उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। खमतराई इलाके के सतनाम चौक इलाके की बस्ती में यह कांड हुआ था। रात करीबन 3:00 बजे के आसपास मोहल्ले के रहने वाले एक शख्स ने आलम को गाय के साथ क्रूरता करते देखा था। आसपास के लोगों ने इसे फौरन पकड़ लिया। लोगों से बचने के लिए आलम भागने लगा। मगर कुछ दूर पर जा गिरा था और लोगों ने उसे पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button