
Monsoon Session: महंगाई, अग्निपथ, LPG, धार्मिक कट्टरता के मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस
नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। इसे लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी नेताओं की बैठक बुलाई। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी अध्यक्षता में करीब एक घंटे चली बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस बैठक में विपक्षी दल महंगाई, एलपीजी के दाम बढ़ने, अग्निवीरों के लिए आरक्षण, विरोध प्रदर्शन करने के चलते मकानों को ढहाए जाने, जम्मू-कश्मीर में प्रवासियों पर हमले, समाज में बढ़ती धार्मिक कट्टरता, अर्धसैनिक बलों के कर्मियों का मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बनी है।







कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बैठक के बाद बताया कि पार्टी सरकार द्वारा सेना में भर्ती की नई योजना अग्निपथ, बेरोजगारी, रुपये के गिरने, आर्थिक बदहाली का मामला भी उठाएगी। पार्टी पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीनी अतिक्रमण पर संसद में चर्चा की मांग, एमएसपी के लिए कमेटी के गठन की मांग के साथ संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों पर सरकार से जवाब मांगेगी।








