CRIMEछत्तीसगढ़

नशे में धुत तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, एक की मौत, ड्राइवर मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस…

रायपुर : राजधानी रायपुर में सड़क हादसा थमने का नाम ही नहीं ले रही है। यहां होली से एक दिन पहले हादसे में तीन बाइक सवार युवकों को नशे में नशे में धुत कार चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो युवक घायल हो गए है। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस भीषण हादसे में पुरानी बस्ती सोनकर पारा निवासी तीन युवक 1. कोमल सोनकर उर्फ मोनू, पिता खूबचंद सोनकर उम्र 27 वर्ष 2. संजय कश्यप पिता धन्नू लाल कश्यप उम्र 27 वर्ष 3. संजय सोनकर उर्फ छोटू, पिता स्व. समारू सोनकर उम्र 28 वर्ष बाइक पर रात 9.30 बजे के करीब राधास्वामी नगर साई मंदिर के पास स्थित पंढरपुरी चाय पीने पहुंचे। इस दौरान चाय पीकर वापस आते समय भाठागांव ओवरब्रिज में तेज रफ्तार कार PAJERO SFX CG 04 CX 3333 ने तीनों बाइक सवार युवकों को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी।

इस हादसे में एक युवक कोमल सोनकर को नशे में धुत कार चालक ने रौंदते हुए आगे निकल गया और कुछ दूरी पर जाने के बाद नए अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के पहले महिंद्रा ट्रैवल्स की बस से टकरा गई। जिसके बाद कार में सवार चारों मौके से फरार से हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ़ (FIR) एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button