Uncategorized

बाइक से बाइक टकराई तीन युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, आमनदुला निवासी रामकुमार केंवट(32), उजितराम बरेठ(30) और दुर्गेश साहू(28) गांव से होली मनाने के लिए निकले थे। वो अभी आमनदुला- सकर्रा मुख्य मार्ग से जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा गया है।
हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि तीनों काफी तेज रफ्तार में बाइक से जा रहे थे। उसी वक्त सामने से दूसरी बाइक आ गई औऱ् दोनों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि रामकुमार, उजितराम और दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सामने वाली मोटर साइकिल में बैठे 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मगर उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रायगढ़ रेफर किया गया है। घटना के बाद परिजनों को भी सूचना दी गई। खबर लगते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। तीन युवक के शरीर से काफी खून बह गया था। जिसके चलते ही उनकी मौके पर जान चली गई।

Related Articles

Back to top button