Uncategorized

CG में 60 फीट नीचे नाले में गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौत, केबिन को काटकर एक घंटे बाद निकाला गया शव

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सरिया नाला में करीब 60-70 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में ट्रक पानी में डूब गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर सेना की टीम को बुलाया गया।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नगर सेना की टीम ने केबिन काटकर ड्राइवर का शव बाहर निकाला। हादसा धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ।

तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सरिया नाला में गिर गई

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह धरमजयगढ़ से रायगढ़ की ओर एक तेज रफ्तार ट्रक जा रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सरिया नाला के ऊपर करीब 60-70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया।

हादसे के बाद ट्रक पानी में डूब गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया। आसपास के लोगों ने घटना देखी तो मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। ड्राइवर के बाहर नहीं निकल पाने पर पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ड्राइवर का पता नहीं चल सका। इसके बाद नगर सेना की टीम को बुलाया गया। गोताखोरों ने पानी में उतरकर ड्राइवर की तलाश शुरू की। वहीं, हाईड्रा वाहन की मदद से ट्रक को पानी से बाहर निकालने की कोशिश की गई।

नगर सेना की टीम ने ट्रक के केबिन को काटकर ड्राइवर के शव को बाहर निकाला।

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नगर सेना की टीम ने ट्रक के केबिन को काटकर ड्राइवर के शव को बाहर निकाला। जांच में पता चला कि ड्राइवर केबिन में फंसा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी।

ड्राइवर की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

केबिन में फंसा था शव

नगर सेना के जवान संग्राम सिदार ने बताया कि टीम को सुबह घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। ट्रक पानी में गिरा हुआ था। हाईड्रा की मदद से ट्रक को बाहर निकालने के बाद देखा गया कि ड्राइवर का शव केबिन में फंसा हुआ था।

इसके बाद केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला गया। शव निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा।

 

Related Articles

Back to top button