
महासमुंद: जिले में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। दरअसल महासमुंद जिले में ओड़िशा जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई। हालांकि इस बस दुर्घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक पुरी ओड़िशा से भिलाई के बीच चलने वाली डाल्फिन कंपनी की यात्री बस गुरुवार सुबह सरायपाली और बसना के बीच सिंघनपुर, बोहरपार के पास सुबह करीब साढ़े 5 बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के दौरान बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। घटना के बाद 112 से यात्रियों को अस्पताल ले जाकर स्वास्थ्य जांच कराया गया। चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर सरायपाली पुलिस जांच में जुटी है।













