
हवाई चप्पल या सैंडल्स पहनकर चलाई कार, तो देना होगा 5 लाख का जुर्माना
यूके: भारत में ड्राइविंग नियमों की धज्जियां उड़ाने में लोग आगे हैं, लेकिन गनीमत मानिये कि आप यूके में नहीं हैं। अगर यूके में लोग ड्राइविंग नियम तोड़ते हैं तो उन्हें इतनी कड़ी सजा मिलती है कि आगे शायद वो कभी ड्राइविंग कर ही ना पाएं। इन नियमों में हाल ही में एक परिवर्तन लाया गया। अगर गाड़ी चलाने वाले ने द हाईवे कोड के रुल 97 को तोडा, तो उन्हें ज्यादा से ज्यादा पांच लाख रुपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है, इसके अलावा भी कई कड़े नियम बनाए गए हैं।
चप्पल को कहें ना
इस समय यूके में ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। लोग खुद को ठंडा रखने के लिए लूज कपड़े ही पहनना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में अगर खुद को रिलैक्स रखने के लिए आपने हवाई चप्पल पहनी है और उसी के साथ ड्राइविंग कर रहे हैं तो आपको बता दें कि ये नियम को तोड़ने जैसा है। आप यहां हवाई चप्पल या सैंडल या फिर हील्स पहनकर कार नहीं चला सकते हैं, इसके लिए आपको जुर्माना से लेकर जिंदगीभर के लिए ड्राइविंग बैन झेलना पड़ सकता है।







इसलिए है बैन
यूके के ड्राइविंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, अगर कार चलाते हुए चप्पल या हील्स पहने जाते हैं, तो इससे एंकल का मूवमेंट लिमिट हो जाता है। इससे एक्सीडेंट के चान्सेस काफी बढ़ जाते हैं, इसके अलावा इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में भी ड्राइव करते हुए कपड़े और जूतों का ध्यान रखना पड़ता है। चप्पल और सैंडल के अलावा मोटे सोल वाले जूते भी पहनना मना है। अगर किसी ने रुल 97 तोड़ा तो उसपर कम से कम साढ़े नौ हजार का फाइन लगाया जाएगा। ये अमाउंट पांच लाख तक जा सकता है, इसके अलावा जज गलती के लेवल के हिसाब से फाइन या ड्राइविंग बैन की अवधी डिसाइड करते हैं।






