देश-विदेश

सेल्फी लेने के दौरान हुआ बड़ा हादसा: कई लोगों को अपने साथ ले गई लहरें, देखें Video

एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें समंदर किनारे कई लोग खड़े होकर लहरों का मज़ा ले रहे है। समंदर में उठती ये लहरें सामान्य से कई गुना बड़ी थी। लहरों के पास ही पत्थरों पर कई लोग खड़े हैं और कुछ इसकी फोटोग्राफी और सेल्फी लेने में मशगूल हैं। हालांकि ये लहरें साफ संकेत दे रही हैं कि कभी भी कोई हादसा हो सकता है लेकिन कोई भी पीछे हटने के तैयार नहीं।

देखते ही देखते समंदर से लहरों का बवंडर उठता है और आसपास खड़े लोग उसकी चपेट में आ जाते हैं। इसमें कुछ लोग किसी तरह बचते हैं, कोई किसी को खींचता है और लोगों को लहरें बहा कर ले जाती है। ये हादसा उन्हीं की लापरवाही का नतीजा है। इस वीडियो को आईपीएस दीपांशु काबरा ने शेयर किया है और कैपश्न दिया है कि ‘आपकी लाइफ लाइक से ज्यादा महत्वपूर्ण है।’ ये बात बिल्कुल सही है इसलिए इसे समझिये और कभी भी सेल्फी या फोटो के चक्कर में किसी तरह का जोखिम मत उठाइये।

 

Related Articles

Back to top button