CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

बराती ट्रक पलटी 40 से अधिक हुए बुरी तरीके से घायल…एक की मौत…घायलों के इलाज के लिए अस्पताल में मची अफरा-तफरी

गुरुवार रात नेशनल हाईवे में ग्राम बारुका के पास बाराती ट्रक पलटने से 40 से अधिक लोग बुरी तरीक़े से घायल हो गए जिसमें एक की मौत हो गई है, मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग ज़िले के ग्राम केसरा से गरियाबंद से लगे ग्राम मोहेरा  में बराती ट्रक 1109 आई हुई थी जो गुरुवार रात 9 बजे वापसी दुर्ग जाते हुए ग्राम बारुका के पास अनियंत्रित हो कर पलट गई,

बाराती ट्रक में बड़ी संख्या में महिलायें और पुरुष सवार थे जिसमें घटना के बाद 40 से 50 लोगो घायल होने की खबर है , वही समाचार लिखे जाने तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है.., घटना के बाद अस्पताल में अफ़रा तफ़री मच गई एंबुलेश और पुलिस वालों की मदद से घायलो को ज़िला अस्पताल पहुँचाया जा रहा है, वही 20 से अधिक घायल को अब तक ज़िला अस्पताल पहुँचाया जा चुका है जिनका उपचार जारी है वही अन्य घायलों के लिये भी एंबुलेश और पुलिस के वाहन लगे हुए है….

 

Related Articles

Back to top button