छत्तीसगढ़

बस्तर में भाजपा पदाधिकारियो की हत्या के विरोध मे GPM जिले में प्रदर्शन और चक्का जाम

पेंड्रा। बस्तर में भाजपा पदाधिकारियो की हत्या के विरोध में आज GPM जिले में भी प्रदर्शन और चक्का जाम किया गया। गौरेला पेन्ड्रा मरवाही के दुर्गा चौक बस स्टैंड पेन्ड्रा मुख्य मार्ग में भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बस्तर में भाजपा पदाधिकारियो की हत्या के विरोध मे प्रदर्शन एवम आंशिक चक्का जाम किया गया। वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था एवं नक्सली वारदातें जमकर हो रही है। इसके अलावा नक्सलियों ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं को मार डाला था। इसके अलावा प्रदेश में लचर होती जा रही कानून व्यवस्था के कारण आमजन परेशान है।

आज किए गए धरना प्रदर्शन और चक्काजाम के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया राठौर, समीरा पैकरा, संदीप सिघई, अंकुर गुप्ता, प्रखर तिवारी, विभा नहरेल, योगेश नहरेल, नन्हू शुक्ला, करण साहू, तथा भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं अन्य सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button