छत्तीसगढ़

बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या के खिलाफ रायपुर मार्ग पर भोजपुरी टोल प्लाजा में धरमलाल कौशिक की अगुवाई में हुआ चक्का जाम

बिलासपुर – बस्तर में भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग और प्रदेश में लचर हो रही कानून व्यवस्था के खिलाफ छत्तीसगढ़ भाजपा के आह्वान पर आज बिलासपुर में भी चक्का जाम और धरना प्रदर्शन होता रहा। बिलासपुर से रायपुर जाने वाले मार्ग में भोजपुरी टोल प्लाजा पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक की अगुवाई में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने चक्का जाम किया।

इस दौरान श्री धरमलाल कौशिक के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी भी मौजूद रहे। इस चक्का जाम में बिल्हा मंडल और सर गांव तो सब पथरिया मंडल से बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और नेता चक्का जाम तथा धरना प्रदर्शन में पहुंचे थे। चक्का जाम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखाई दे रहा था। और वे लगातार नारेबाजी करते जा रहे थे।

Related Articles

Back to top button