छत्तीसगढ़

डीएम अवस्थी को ईडब्लूओ व एसीबी का अतिरिक्त प्रभार

By Dinesh chourasiya

: रायपुर। हाल में सेवानिवृत्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किये गये दुर्गेश माधव अवस्थी को राज्य शासन ने ईडब्लूओ व एसीबी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

राज्य शासन द्वारा डीएम अवस्थी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, पुलिस मुख्यालय, छ.ग. को कार्यभार ग्रहण करने के दिनांक से राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो में पुलिस महानिर्देशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

छग शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव पुलक भट्टाचार्य के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

A

Related Articles

Back to top button