छत्तीसगढ़

CG में शिक्षा के मंदिर में शराबी शिक्षक का हंगामा: शराब के नशे में लुंगी पहने स्कूल पहुंचा प्रधान पाठक,  DEO ने किया सस्पेंड

By Dinesh chourasiya

जानकारी के अनुसार मंगलवार को फरसाबहार विकासखंड के खवसकानी प्राथमिक शाला प्रधानपाठक रोमानुस कुजूर शराब के नशे में गंजी और लुंगी पहने स्कूल पहुंचा. इस अशोभनीय व्यवहार के चलते विद्यालय में पदस्थ अन्य शिक्षकों ने उसे डांट-फटकार कर वहां से भगा दिया. वहीं मामले की बीईओ जांच की गई और रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी. इस रिपोर्ट के आधार पर प्रधानपाठक रोमानुस कुजूर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

देखिये शराबी शिक्षक का वीडियो-

Related Articles

Back to top button