
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद में तेज बारिश के आसार 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी :रायपुर, दुर्ग-बालोद में बिजली गिरने की संभावना
By Dinesh chourasiya
पूरे छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद तेज बारिश हो सकती है। दो-तीन जगहों पर भारी पानी बरस सकता है। आज (सोमवार) मौसम विभाग ने सेंट्रल छत्तीसगढ़ के दुर्ग, बालोद, रायपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव सहित 17 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। आंधी चल सकती है।
ओवल ऑल बात करें तो 7 सितंबर तक प्रदेश में मानसून का 85 प्रतिशत कोटा पूरा हो चुका है। सामान्य तौर पर औसत 1143.3 मिमी बारिश होती है, जबकि अब तक 981.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। इस साल मानसून अगस्त के महीने को छोड़ दें तो अब तक सामान्य रहा है।











