छत्तीसगढ़

भिलाई में डेंगू का कहर:4 नए मरीज मिले, अब तक 184 केस मिल चुके, 13 मरीजों का अब भी चल रहा है इलाज

By Dinesh chourasiya

सोमवार को जिले में 4 और नए डेंगू मरीज मिले हैं। इनमें एक मरीज पटरीपार और एक टाउनशिप का भी है। शेष दो मरीजों में एक भिलाई-3 और दूसरा मरोदा सेक्टर रिसाली का है। सभी के सभी पिछले पांच दिनों के भीतर संक्रमित हुए हैं। कंफरमेट्री टेस्ट में सबकी रिपोर्ट एनएस-1 पॉजीटिव आई है। इन नए मरीजों से 21 जुलाई से अब तक जिले में मिले कुल डेंगू मरीज 184 हो गए हैं।

अलग-अलग अस्पतालों में चले इलाज से स्वस्थ्य होने के कारण अलग-अलग तारीखों में 172 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 13 डेंगू मरीज अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 3 मरीज का स्पर्श, 3 का बीएम शाह, 3 का सेक्टर-9, 2 का शंकराचार्य और 2 का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि टाउनशिप के अलावा दुर्ग, भिलाई,​ रिसाली,​ भिलाई-चरोदा में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ​जमा पानी की निकासी कराई जा रही है।

डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में लार्वा नष्टीकरण एवं एडीज मच्छर को नष्ट करने के लिए मैलाथियान से फागिंग किया जा रहा है। नालियों में दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया​ कि डेंगू के मच्छर न पनपे, इसके लिए टाउनशिप में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल डेंगू नियंत्रण में नजर आ रहा है। फिर भी फॉगिग कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button