
RBI Repo Rate Hike: आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाया… और महंगा होगा कर्ज… बढ़ेगी EMI….
Desk:-रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा की रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी हुई है। 0.25% बढ़ाकर 6.50 % हुआ। रेपो रेट में बढ़ोतरी के कारण लोन अब और भी ज्यादा महंगे हो जाएंगे। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा की 2023-24 की चौथी तिमाही में मुद्रास्फीति औसतन 5.6% रहने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2023-2024 में रियल GDP ग्रोथ 6.4% की संभावना है।
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा की अब सभी आने वाले यात्रियों को देश में रहने के दौरान अपने व्यापारिक भुगतानों के लिए यूपीआई भुगतानों का उपयोग करने की अनुमति देने का प्रस्ताव है। शुरुआत में, यह सुविधा चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर पहुंचने वाले जी20 देशों के यात्रियों को दी जाएगी।







आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा की वैश्विक आर्थिक दृष्टिकोण अब उतना गंभीर नहीं दिखता जितना कुछ महीने पहले था, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में विकास की संभावनाओं में सुधार हुआ है, जबकि मुद्रास्फीति कम हो रही है, हालांकि मुद्रास्फीति अभी भी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में लक्ष्य से काफी ऊपर है।






