CRIMEअपराध

SUICIDED NEWS : CRPF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

बीजापुर।: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार सुबह CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान तीन दिनों बाद छुट्टी से ड्यूटी पर लौटा था। वान के खुदकुशी करने का कारण अभी तक सामने नहीं आ सका है। मृतक जवान का नाम विनय उर्फ बीनू था। जो की केरल का निवासी था और बीजापुर सीआरपीएफ की 85 वीं बटालियन में तैनात था। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, केरल के चित्तूर, पालकड निवासी बीनू एम (37) पुत्र मणिकान सीआरपीएफ 85 वीं बटालियन हेडक्वाटर में पदस्थ था। रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब 9 बजे सभी जवान ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार थे। इसी दौरान बीनू एम अपने बैरक में गया और सर्विस राइफल से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान बैरक की ओर दौड़े तो वहां बीनू खून से लथपथ पड़ा था। उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button