CRIMEअपराधछत्तीसगढ़

CG NEWS : हरकतों से बाज नहीं आ रहे असामाजिक तत्व, यहाँ फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, 5 साल तक सजा का है प्रावधान

बिलासपुर। सर्व सुविधा युक्त वंदे भारत ट्रेन में पत्रों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। जबकि हाल ही में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने वंदे भारत में पथराव करने वालों के खिलाफ 5 साल तक सजा का प्रावधान भी किया जा चुका है। वहीँ वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव का एक और मामला सामने आ रहा है। नागपुर से बिलासपुर के बीच रविवार के दिन वंदे भारत सफर तय कर रही थी। अपने बिलासपुर पहुंच से वंदे भारत कुछ ही दूर थी कि धाधापारा के पास फिर से असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। इससे C9 कोच के खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।

बता दें कि वंदे भारत इंजन से लेकर अंतिम छोर तक सीसीटीवी से लैस है। लेकिन इसकी रफ्तार के चलते कैमरे में पत्थरबाजों की तस्वीर कैद नहीं हो पाई। इस पर रेलवे के उच्चाधिकारियों ने आरपीएफ को निर्देशित किया है कि वे इसकी छानबीन कर जल्द कार्यवाही करें।

Related Articles

Back to top button