
छत्तीसगढ़
महंगाई की मार! अमूल के बाद अब इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब देने होंगे इतने ज्यादा रुपए
रायपुर: आम बजट आने के बाद जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में दूध कंपनी अमूल ने 1 लीटर और 500 ML वाले दूध के पैकेट की कीमत बढ़ा दी, जिसके बाद अब देवभोग ने भी दूध की कीमतों में इजाफा करके जनता की जेब पर करारा प्रहार किया है।
दरअसल, कल अमूल दूध ने दूध की कीमतों में 3 रुपए बढ़ा दिए थे। जिसके बाद अब देवभोग ने दूध पैकेट पर 2 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिया है। इसके साथ ही आपको बता दें कि देवभोग ने दूध से बने उत्पादों के दाम भी बढ़ा दिए हैं। नई दरें 6 फरवरी से लागू होंगी।














