छत्तीसगढ़

शक संदेह से लबरेज घर तोडू विवाद सुलझाने में दुर्ग पुलिस को अभूतपूर्व सफलता-एसपी पल्लव, घरेलू कलह के सैकड़ों मामले पुलिस काउंसलिंग बाद हुए खत्म

भिलाई नगर, । दुर्ग जिला पुलिस ने वर्ष भर अलग अलग थानों में दर्ज मामूली घरेलू विवाद सहित पारिवारिक कलह के लगभग 50 फीसदी मामलों को काउंसलिंग कर समझौते और पुनः विवाद से दूर रहते हुए सौहार्दपूर्ण ढंग अपनाने के संकल्प के साथ समाप्त करवाने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।

दुर्ग एसपी डाक्टर अभिषेक पल्लव ने जानकारी देते हुए बताया कि काउंसलिंग या काउंसलिंग में आने वाले मामलों के विश्लेषण के आधार पर जिले में कुल 1 हजार 447 प्रकरणों का विश्लेषण किया गया। साथ ही पहली बार वैवाहिक कलह की शिकायत लेकर दुर्ग के महिला थाना में आईं शिकायतों के लगभग एक वर्ष के मामलों को चिन्हित कर काउंसलिंग की गई है। जिला पुलिस ने ऐसे मामलों की काउंसिलिंग कर लगभग 50 फीसदी से ज्यादा मामले सुलझाने‌ में सफलता प्राप्त की है। एसपी पल्लव ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया से साल में लगभग 700 परिवारों के रिश्ते न सिर्फ टूटने से बचें बल्कि छोटी छोटी उलझनों, शक संदेह की आदत और घरेलु बातों के कलह पर विस्तार से बातचीत कर आपसी मनमुटाव को पूर्ण सहमति और संतोष के साथ दूर किया गया।

एसपी डाक्टर अभिषेक ने इन मामलों पर चर्चा के दौरान बताया कि ज्यादातर विवाद दाम्पत्य सूत्र में बंधे 3 साल के भीतर उपजे हुए थे वहीं दो तिहाई मामले संयुक्त परिवारों से संबंधित मिले। अरेंज मैरिज में भी करीब 85 फीसदी मामले थाना पहुंचे थे, साथ ही दहेज संबंधी विवाद और शराब सेवन से उपजा कलह भी इनमें शामिल था।

 

Related Articles

Back to top button