छत्तीसगढ़

फरार बैंक मैनेजर गिरफ्तार: अपहरण कांड के मुख्य आरोपी से मिलकर ठेकेदार के नाम से निकाले 14 लाख के फर्जी लोन

बिलासपुर: फरार बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है . बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र का मामला है . मां बेटे का अपहरण करने वाले भू-माफिया के साथ मिलकर 14 लाख का फर्जी लोन निकालने का आरोपी बैंक मैनेजर घटना के बाद से महाराष्ट्र के मुंबई में रह रहा था . पुलिस ने दबिश देकर उसे दबोच लिया . थाना कोटा के 420 के प्रकरण के फरार आरोपी सेंट्रल बैंक कोटा के पूर्व बैंक प्रबंधक मनीष तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया गया है .

नाम आरोपी मनीष तिवारी पिता श्री हरिशंकर तिवारी उम्र 41 साल पता आकाश इंक्लेव वृंदावन योजना सेक्टर 6 लखनऊ थाना पीजीआई लखनऊ जिला लखनऊ हाल मुकाम स्वामी विवेकानंद रोड बोरीवली वेस्ट मुंबई महाराष्ट्र है . उसलापुर के गुलमोहर पार्क कॉलोनी निवासी अजय सिंह पिता स्व. रामचंदर सिंह (45) रेलवे में ठेकेदार हैं . साल 2016 में वे घर बनाने के लिए जमीन खरीदना चाहते थे . इसी दौरान शुभम विहार निवासी कौशल सिंह ने गीतांजली सिटी के पास उन्हें जमीन दिखाई .

जमीन पसंद आई तब पैसे कम पड़ गए . इस पर कौशल ने उसे कहा कि वह सेंट्रल बैंक कोटा से लोन दिलवा देगा . कौशल ने अजय का परिचय सेंट्रल बैंक के मैनेजर मनीष तिवारी से कराया . बैंक मैनेजर ने 22 लाख रुपए लोन मिलने के बारे में बताया और डॉक्यूमेंट लेकर कुछ कागजात पर हस्ताक्षर कराए . कुछ दिन बाद पता चला कि जिस जमीन का अजय सिंह ने सौदा किया था, वह विवादित है . इसलिए उन्होंने जमीन लेने से इनकार कर दिया .

 

Related Articles

Back to top button