छत्तीसगढ़

नन्हीं सी उम्र में अनिका ने बनाया रिकॉर्ड, “India Book of Records” में दर्ज हुआ नाम

रायपुर। राजधानी रायपुर की अनिका जैन ने देश के सभी राज्यों की राजधानियों को याद करने का रिकॉर्ड बनाया है। नन्ही अनिका ने सिर्फ 37 सेकेंड में सभी राज्यों की राजधानियों के नाम पढ़कर सुनाया। सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाली अनिका ने इंडिया बुक आफ रिकाॅर्ड्स में अपनी जगह बनाई है।

आपको बता दें कि जिस उम्र में बच्चे ककहरा भी नहीं सीख पाते। तोतली जबान में मां-बाप को पुकारना बस शुरू ही करते हैं, उसी उम्र में रायपुर की अनिका जैन ने अपने शहर और राज्य का मान बढ़ाया है। नन्हीं सी उम्र में अनिका ने वो कारनामा कर दिखाया कि इंडिया बुक आफ रिकाॅर्ड्स में उसका नाम दर्ज हो गया. अनिका ने सबसे कम उम्र में देश के सभी राज्यों की राजधानियों के नाम याद करने का नया रिकाॅर्ड बनाया है. रायपुर में चार्टर्ड एकाउंटेंट निखिल जैन की नन्ही बेटी अनिका ने महज 37 सेकेंड में 28 राज्यों की राजधानियों के नाम पढ़े। इसकी पुष्टि करते हुए इंडिया बुक आफ रिकाॅर्ड्स ने अनिका के रिकाॅर्ड को स्थान दिया है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button